Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य
नशे में युवती ने सड़क पर किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से उलझी
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। शहर में शराब के नशे में एक युवती के हंगामे का मामला सामने आया है। युवती ने सार्वजनिक स्थान पर जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी बहस करने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।बताया जा रहा है कि युवती नशे की हालत में थी और इस दौरान उसका व्यवहार काफी आक्रामक हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन युवती लगातार बहस करती रही। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।हालांकि, घटना के स्थान, युवती की पहचान और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।







