सतना पहुंचे मुख्यमंत्री : लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

सतना यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रीवा से हेलीकाप्टर द्वारा सांसद खजुराहो बीडी शर्मा, सांसद गणेश सिंह भी सतना आये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के एयरपोर्ट सतना पहुंचने पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियो ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के अपने प्रवास के दौरान कामता टोला से बायपास होकर एयरपोर्ट वापसी की। इस दौरान डेलौरा मोड के पास बडी संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया।







