जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

रोहित शर्मा और नवदीप सैनी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा और नवदीप सैनी बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अंगूठे में लगी चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पर अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया था। वहीं, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टेस्ट सीरीज के लिए शामिल किए गए नवदीप सैनी भी मांस-पेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रोहित के अंगूठे की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं नवदीप सैनी को बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button