जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सड़क से हटवाया दुर्गा समिति का मंच, कैंट पुलिस की समझाइश से टला हादसे का खतरा

(आकाश पाण्डेय ),जबलपुर.यश भारत। कैंट थाना क्षेत्र में पहलवान बाबा के पास दुर्गा समिति द्वारा सड़क पर मंच बनाए जाने की तैयारी की जा रही थी। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलने पर कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटेल और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर समिति के सदस्यों से बातचीत की और सड़क पर बनाए जा रहे मंच को किनारे करवाया।पुलिस की समझाइश के बाद समिति के सदस्यों ने सहयोग करते हुए मंच को सड़क से हटाकर किनारे कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह बनी रही और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहने की संभावना है।

IMG 20261009 WA0001

पुलिस की इस पहल से सड़क पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। त्योहारों के दौरान सड़क पर मंच या अन्य अस्थायी संरचनाएं बनने से कई बार यातायात बाधित होता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कैंट पुलिस द्वारा समिति के सदस्यों से बातचीत कर आपसी सहमति से रास्ता खाली करवाना सराहनीय पहल माना जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटेल सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस ने समिति के सदस्यों से यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सहयोग की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button