भोपालमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

भोपाल, यश भारत। राजधानी के टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

काम पर जाते समय घेरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर (टीला) निवासी दानिश शेख (26 वर्ष) मंगलवार को अपने निजी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में रहने वाले उसके पड़ोसी भय्यू उर्फ आवेश ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले कि दानिश कुछ समझ पाता, आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button