जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शराब के लिए 500 रुपये नहीं दिए तो दुकानदार पर चाकू से हमला

 बदमाशों ने जांघ में घोंपा चाकू

जबलपुर, यशभारत। विजय नगर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपये देने से मना करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। औलिया मस्जिद के सामने जूते-चप्पल की दुकान लगाने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद रहीश पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर 500 रुपये शराब पीने के लिए मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर एक आरोपी ने चाकू से दुकानदार की बाईं जांघ पर वार कर दिया, जबकि दूसरे ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, जागृति नगर, अमखेरा, गोहलपुर निवासी मोहम्मद रहीश दीनदयाल रोड स्थित औलिया मस्जिद के सामने जूते-चप्पल की दुकान लगाता है। शनिवार रात दुकान के पीछे चार लोग त्रिपाल बिछाकर शराब पी रहे थे। रहीश ने उनसे त्रिपाल मांगी, जिस पर दो लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। रहीश ने गाली देने से मना किया तो दोनों ने उससे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे।

रुपये देने से इनकार करने पर चेकदार शर्ट पहने आरोपी ने चाकू निकालकर रहीश की बाईं जांघ पर हमला कर दिया। दूसरे आरोपी ने उसके हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे गर्दन और चेहरे पर चोटें आईं। वारदात के बाद दोनों आरोपी कृषि उपज मंडी की ओर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button