देश

बड़ी खबर/ ब्रेकिंग : चावल घोटाले में भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के 4 पार्टनर्स के विरुद्ध रंगनाथ नगर थाने में एफआईआर, परिवहन कार्य के लिए लगा प्रतिबंध, यशभारत के खुलासे के बाद बड़ा एक्शन

कटनी, यशभारत। जिले से फोर्टीफाइड चावल के गुमशुदगी मामले की कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा कराई गई जांच के बाद गुरुवार को मेसर्स भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस चाकघाट के चार पार्टनर्स के विरुद्ध पुलिस थाना रंगनाथ नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उपार्जन के लिए परिवहनकर्ता मेसर्स भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल ने कटनी जिले के परिवहन कार्य हेतु प्रतिबंधित भी कर दिया है।
कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर डीएसओ श्री ठाकुर ने रंगनाथ नगर पुलिस थाना में भाग्यलक्ष्मी रोड लाइंस के पार्टनर दीपक जैन, किशन केशरवानी, शांति मिश्रा और मनोज कुमार तिवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2) एवं 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 500/2026 दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की है।

जांच दल में ये रहे शामिल

कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा गठित जांच दल में प्रभारी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला आपूर्ति अधिकारी रविकांत सिंह ठाकुर, तहसीलदार नजूल आकाश नीरज और मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के कटनी,बडवारा, विजयराघवगढ़ व मझगवां के केंद्र प्रभारी अशोक पटाइत तथा केंद्र प्रभारी बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा सुश्री नेहा अहिरवार शामिल रहे। जांच दल को परिवहनकर्ता का कृत्य निविदा शर्तों का उल्लंघन करना, धोखाधड़ी एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के विपरीत मिला।इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच में 31 ट्रकों में लदे 10,797.18 क्विंटल चावल को निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचाने और फर्जी डिलीवरी चालान प्रस्तुत करने की अनियमितता सामने आई है।
31 ट्रकों में लदे 21,765 बोरे चावल की अफरातफरी
जांच में पाया गया कि कटनी जिले से हरदा, नीमच और इंदौर के लिए भेजे गए 31 ट्रकों में कुल 21,765 बोरे चावल लदे थे। इनका कुल वजन 10,797.18 क्विंटल था। आरोप है कि परिवहनकर्ता फर्म द्वारा चावल निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया और उसकी अफरातफरी कर दी गई।

फर्जी डिलीवरी चालान प्रस्तुत करने का मामला

परिवहनकर्ता फर्म के पार्टनरों द्वारा चावल की डिलीवरी के फर्जी चालान तैयार कर उनकी पावती कार्यालय में प्रस्तुत की गई। इस अनियमितता से शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुआ था परिवहन अनुबंध

वित्तीय वर्ष 2024-25 में एलआरटी सामान्य सहलोडिंग, अनलोडिंग, तौल एवं स्टेकिंग कार्य के लिए निर्धारित एसओआर पर परिवहन अनुबंध किया गया था। इसी अनुबंध के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए चावल का परिवहन इस फर्म द्वारा किया जा रहा था।IMG 20261126 WA12901

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button