भोपालमध्यप्रदेश

शादीशुदा होने की बात छिपाकर छात्रा से 4 महीने तक दुष्कर्म, विश्वविद्यालय कर्मी गिरफ्तार

शादीशुदा होने की बात छिपाकर छात्रा से 4 महीने तक दुष्कर्म, विश्वविद्यालय कर्मी गिरफ्तार

भोपाल, यश भारत। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी द्वारा छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी कर्मचारी आनंददीप सिंह भामरा पर शादी का झांसा देकर चार महीने तक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। विवाह की बात करने पर जब आरोपी के पहले से विवाहित होने का सच सामने आया, तो छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आनंददीप सिंह भामरा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कार्यरत है और परिसर में ही उसका आवासीय क्वार्टर है। आरोप है कि उसने छात्रा को शादी का वादा कर अपने झांसे में लिया और पिछले चार महीनों से परिसर स्थित क्वार्टर में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

चार महीने तक चले शोषण के बाद जब छात्रा ने आरोपी से शादी करने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। इसी दौरान छात्रा को पता चला कि आनंददीप पहले से ही शादीशुदा है। खुद के साथ हुए धोखे की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने रातीबड़ थाने में मामला दर्ज कराया।

शिकायत मिलने के बाद रातीबड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय से आरोपी कर्मचारी आनंददीप सिंह भामरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button