सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले आदमपुर खंती सुलग उठी: प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग से उठा 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले आदमपुर खंती सुलग उठी: प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग से उठा 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती में सोमवार सुबह आग लग गई। आग प्लास्टिंग प्लांट में लगी। 20 फीट ऊंची लपटें उठीं। धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। दमकलें आग पर काबू पाने की कोशिश में करती रही।
खंती के साथ आसपास के फायर स्टेशनों से भी दमकलें मौके पर पहुंची। आदमपुर स्थित 5 टन प्रतिदिन क्षमता का यह प्लास्टिक प्लांट पीपीपी मोड पर है। इसे टेराफॉर्म संस्था चल रही है। निगम अफसरों के अनुसार, अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे कार्रवाई करते हुए काबू पाया गया है। नगर निगम की आदमपुर वेस्ट प्रोसेसिंग साइट में आगजनी की घटना का कोई भी प्रभाव नहीं हुआ है। उपायुक्त भुवन गुप्ता ने बताया कि आग लगने के मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि आदमपुर खंती के कचरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 17 नवंबर को सुनवाई होनी है। जिसमें खंती से कचरा हटाने के आदेश होने की उम्मीद है। इससे पहले ही यह आग लग गई।
आदमपुर इलाके में है खंती-प्लांट
कचरा खंती और प्लास्टिक प्लांट आदमपुर इलाके में है। इसलिए इसे आदमपुर खंती कहा जाता है। कचरे के इस पहाड़ की वजह से आसपास के इलाकों का भूजल दूषित हो गया है। इस वजह से लोग टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
इस साल चौथी बार लगी है आग
इस साल आग लगने की यह चौथी घटना है। हालांकि, पहले हल्की आग लगती आई है।
हर साल लगती है आग
आदमपुर कचरा खंती में हर साल आगजनी की घटना होती है। इस वजह से यहां स्थायी तौर पर दमकलें तैनात की गई हैं, लेकिन आग इतनी भीषण हो जाती है कि उसे समय रहते बुझाया नहीं जा सकता।






