कटनी
सुर्खी टेंक के पास बड़ा हादसा, बस की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, एक युवक घायल

कटनी, यशभारत। कटनी शहडोल सड़क मार्ग पर एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुर्खी मोड़ के पास आज रविवार की दोपहर बस की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक सावन कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के नाम करन कोल और अनुराग कोल बताये गए हैं। तीनो युवक ग्राम सुर्खी पोंडी के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और तीनों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।







