मुख्य ख़बरें

ओवरब्रिज पर ‘थार’ का तांडव: घर लौट रहे युवक की मौत, साथी गंभीर, बिना एक टायर के गाड़ी दौड़ाकर भागा चालक, क्षेत्र में हड़कंप

रीवा। रेलवे ओवरब्रिज पर बीती रात थार की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भरत सिंगरौल पिता शिवाकांत 25 वर्ष निवासी पडरी थाना सिरमौर अपने साथी उपेंद्र लोधी के साथ एक निजी कंपनी में काम करता था। 

 

जानकारी के अनुसार दोनों काम खत्म कर बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार थार से टक्कर हो गई। इस हादसे में भरत की मौत हो गई, वहीं उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद थार वाहन का एक टायर निकलकर अलग हो गया। इसके बावजूद आरोपी चालक महज तीन टायरों के सहारे ही वाहन को दौड़ाते हुए भाग निकला। चोरहटा पुलिस ने बताया कि इस घटना पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button