एमपी में नए कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन , शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था, जमीन के दस्तावेजों का भू-अभिलेख पोर्टल से होगा सत्यापन

एमपी में नए कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था, जमीन के दस्तावेजों का भू-अभिलेख पोर्टल से होगा सत्यापन
भोपाल,यश भारत।मध्यप्रदेश में नए कॉलेज खोलने और संचालित कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। उच्च शिक्षा विभाग शैक्षणिक सत्र 2027-28 से यह नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत कॉलेज खोलने की अनुमति से लेकर आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन तक की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी।
नई व्यवस्था के अनुसार, कॉलेज खोलने के इच्छुक संस्थानों को 7 दिसंबर 2026 तक आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जाएगी। वहीं, जमीन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन भू-अभिलेख पोर्टल के जरिए होगा। डिजिटल जांच पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर संस्थान का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच के आधार पर अनुमति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और कॉलेज खोलने के साथ नए पाठ्यक्रम शुरू करने में होने वाली अनावश्यक देरी पर रोक लगेगी।







