जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

शिकायत न रहे अनअटेंड, 50 दिन की पेंडेंसी 10 दिन में हो खत्म

जबलपुर। समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जबलपुर कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। प्रदेश में जिले के प्रथम स्थान पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी माह में भी जबलपुर को टॉप-5 में बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने दो-टूक कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की पेंडेंसी को अगले 10 दिनों के भीतर हर हाल में खत्म करने की डेडलाइन तय की है। इसके लिए एल-1 और एल-2 स्तर पर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही जनसुनवाई के आवेदनों पर समय पर जवाब न देने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आगामी शुक्रवार के शिविर से पहले नामांतरण व लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरण निपटाने, आगामी सत्र को देखते हुए विधानसभा प्रश्नों के तथ्यात्मक जवाब समय पर भेजने तथा फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व व संबल योजना में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button