भोपालमध्यप्रदेश

20 फीट नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्राला

एयरपोर्ट रोड पर भीषण हादसा: 20 फीट नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्राला

ब्रिज की दीवार तोड़कर सर्विस लेन पर गिरा चेचिस, चालक गंभीर घायल; शुक्रवार सुबह मची अफरा तफरी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के गांधीनगर क्षेत्र में एयरपोर्ट के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बायपास की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज से उतरते समय अनियंत्रित होकर सीमेंट की साइड वॉल तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्राले का चेचिस सर्विस लेन पर गिरा, जबकि उसकी बॉडी ब्रिज पर ही अटक गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि जिस समय ट्राला नीचे गिरा  उस वक्त सर्विस लेन से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था  अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  ब्रिज से उतरते समय ट्राला चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा  जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button