जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
भोपाल में ज़मीनी विवाद पर खूनी झड़प: 30 से ज़्यादा हमलावरों ने किया वार, बच्ची के पेट में सबबल घुसाया

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक ज़मीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ज़मीन की नपती को लेकर हुए झगड़े में 30 से ज़्यादा हमलावरों ने एक पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बाउंसरों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। इस हिंसक वारदात में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने एक मासूम बच्ची के पेट में सबबल (लोहे की रॉड) मार दिया।
सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिसरोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ज़मीनी विवादों को लेकर बढ़ती हिंसा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।







