भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल का एफिल टावर बना खतरे की घंटी, बीच सड़क खड़े हाईटेंशन खंभों से दहशत में रहवासी

भोपाल का एफिल टावर बना खतरे की घंटी, बीच सड़क खड़े हाईटेंशन खंभों से दहशत में रहवासी

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित लालघाटी और शिव ओम नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में हाईटेंशन लाइन के खंभे लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। सड़क के बीचों-बीच खड़े ये ऊंचे बिजली के खंभे अब स्थानीय लोगों के लिए भोपाल का एफिल टावर बन गए हैं, लेकिन यह मजाक नहीं बल्कि गंभीर खतरे का संकेत है। रहवासियों का कहना है कि वर्षों से ये हाईटेंशन लाइन कॉलोनियों के बीच और सड़क के बीचों बीच गुजर रही है जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। कई बार छोटे बड़े हादसे हो चुके हैं जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

एयरपोर्ट रोड ब्रिज से गुजर रही यह हाईटेंशन लाइन विशेष रूप से खतरनाक मानी जा रही है। सड़क पर चलते वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हाईटेंशन लाइन को जल्द से जल्द सड़क से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में होने वाले बड़े हादसे को रोका जा सके।

वहीं रह रहे बैरसिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक विष्णु खत्री ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि हाईटेंशन लाइन से घरों और सड़क के पास से गुजरने से लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button