बिजली के 2 क्विंटल चोरी के तार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बिजली के 2 क्विंटल चोरी के तार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कब्जे से चोरी का करीब 2 क्विंटल एल्युमिनियम तार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोपेड जब्त की है। जब्त किए गए मशरुका की कुल कीमत लगभग रु50,000/- आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के अधार पर सेकेण्ड स्टाप के पास इमरान कबाड़ी की दुकान के आसपास से घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पहचान आयुष वर्मा (25) और संदीप सोंधिया (25) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 02.10.25 की रात को अपनी मोपेड (MP 04 SL 9934) से ग्राम बिल्किसगंज, थाना झागरिया, जिला सीहोर से बिजली का तार चोरी किया था।
वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टीटी नगर में इस्तगासा क्र 04/25 धारा 35(1)(5) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।







