स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त , गुलमोहर आवासीय क्षेत्र, हनुमान मंदिर और देवलोक पार्क का किया निरीक्षण, रहवासियों से जाना समस्याओं का हाल

स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त
गुलमोहर आवासीय क्षेत्र, हनुमान मंदिर और देवलोक पार्क का किया निरीक्षण, रहवासियों से जाना समस्याओं का हाल
भोपाल,यश भारत। नगर पालिक निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुलमोहर आवासीय क्षेत्र, हनुमान मंदिर एवं देवलोक पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद रहवासियों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही विभिन्न मूलभूत समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था में नियमितता बनाए रखने, नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।







