गुरुकुल स्कूल हादसा: 13 वर्षीय सूर्यांश की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

रीवा । शहर के निजी विद्यालय गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्यांश गुप्ता के रूप में हुई है, जो कक्षा छठवीं का छात्र था।
जानकारी के मुताबिक, सूर्यांश रात में हॉस्टल में सोया था, लेकिन सुबह काफी देर तक नहीं उठा। जांच करने पर उसकी हालत गंभीर मिली। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि बच्चा शाम करीब 7:40 बजे लाया गया था, उस समय वह अनरिस्पॉन्सिव था। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
महज 13 साल के छात्र की मौत से स्कूल परिसर और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस को भी सूचना दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है







