युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल,यशभारत। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीडीए क्वार्टर में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रफीक कुरैशी उम्र 25 साल निवासी बीडीए क्वार्टर के रूप में हुई है। रविवार की रात जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे, तो रफीक को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना गांधी नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सोमवार तड़के पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।







