भोपालमध्य प्रदेश

ईटखेड़ी में हुए सडक हादसे में घायल युवक़ ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

ईटखेड़ी में हुए सडक हादसे में घायल युवक़ ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 24 जनवरी क़ो हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी उपचार के दौरान शुक्रवार क़ो दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक सवार साले और बहनोई गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान पहले साले की मौत हो गई थी, जबकि शुक्रवार सुबह बहनोई ने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 24 जनवरी की रात ईंटखेड़ी चौराहा पर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में बाइक पर सवार रहीम पुत्र इब्राहीम (21 वर्ष) और नसीम पिता मुबीन (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रहीम ने 26 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल नसीम की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी, जिसने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि रहीम और नसीम हाल ही में भोपाल आए थे और ऐशबाग स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी में किराए से रह रहे थे। दोनों मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के निवासी थे और भोपाल में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

हादसे के दिन दोनों युवक बाइक से एक परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए ईंटखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान ईंटखेड़ी चौराहा पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button