भोपालमध्य प्रदेश

बाहर चमक, अंदर बदहाल शौचालय से जनता परेशान नारियल खेड़ा चौराहे स्थित सार्वजनिक सुविधा केंद्र की हालत खराब, लोगों ने की मरम्मत की मांग

बाहर चमक, अंदर बदहाल शौचालय से जनता परेशान

नारियल खेड़ा चौराहे स्थित सार्वजनिक सुविधा केंद्र की हालत खराब, लोगों ने की मरम्मत की मांग

भोपाल, यश भारत। राजधानी के व्यस्त नारियल खेड़ा चौराहे पर बने सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति से आमजन परेशान हैं। बाहर से रंग-रोगन और सफेदी कर शौचालय को आकर्षक बनाया गया है लेकिन अंदर की हालत जर्जर होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की है। यह शौचालय शहर के प्रमुख चौराहे पर स्थित है जहां प्रतिदिन हजारों राहगीर, बाजार जाने वाले लोग और दोपहिया वाहन चालक इसका उपयोग करते हैं। बाहर से इमारत चमकदार दिखाई देती है लेकिन अंदर प्रवेश करते ही बदबू, टूटे टाइल्स, बंद फ्लश, गंदे पानी की बहती नालियां और जंग लगे दरवाजे नजर आते हैं। महिलाओं के लिए स्थिति और अधिक असुविधाजनक बताई जा रही है। स्थानीय निवासी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल बाहरी सजावट कर दी गई लेकिन अंदर की सफाई और मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। महिलाओं को यहां जाने में डर और असहजता महसूस होती है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शौचालय के रखरखाव का ठेका निजी कंपनी को दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय पार्षद ने इसे दिखावटी व्यवस्था बताते हुए जल्द विशेष सफाई अभियान चलाने और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button