जबलपुरमध्य प्रदेश

दबंगई दिखाने और दहशत फैलाने मडई शराब दुकान में बमबाजी

एक बदमाश गिरफ्तार,अन्य की तलाश ज़ारी

जबलपुर यश भारत। शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं जिसका ताजा उदाहरण बीती रात करीब 11:00 बजे मडई शराब दुकान में उस समय सामने आया जब तत्वों ने दुकान को निशाना बनाकर बमबाजी कर दी। तत्वों ने एक के बाद एक तीन बम चलाये जिससे क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल भी निर्मित हो गया घटना की सूचना मिलने पर रांझी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चार में से एक तत्व को गिरफ्तार भी कर लिया गया है उसके साथियों की तलाश जारी है। तत्वों ने किन कारणों से घटना को अंजाम दिया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक दबंगई दिखाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य इस घटना को अंजाम दिया गया।

उक्त घटना के संबंध में थाना प्रभारी रांझी उमेश गौल्हानी ने बताया कि शराब दुकान के सेल्समैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मड़ई दुकान में सेल्समेन का काम करता है रात करीब 11:00 बजे राजा पटेल व उसके तीन अन्य साथी आए तथा बमबाजी कर दी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये राजा को तो दो जिंदा बमों के साथ गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button