भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

दिवाली पर घर जाने की जल्दी, भोपाल स्टेशन पर मची अफरा तफरी  , ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की, ट्रेनों में पड़ रही भारी भीड

दिवाली पर घर जाने की जल्दी, भोपाल स्टेशन पर मची अफरा तफरी  

ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की, ट्रेनों में पड़ रही भारी भीड

भोपाल, यश भारत।  दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हर कोई अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचने की जल्दी में है। इसी बीच राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी बन गई कि प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए । ट्रेन में जगह पाने की जल्दबाजी में यात्री एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। इस दौरान कई यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म पर नीचे गिर पड़े।

IMG 20261107 WA0066

अचानक बने इन हालातों से यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए स्टेशन पर अव्यवस्था का माहौल रहा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी बड़े हादसे या जनहानि की खबर सामने नहीं आई।

दिवाली पर घर पहुंचने की होड़, सुरक्षा इंतजामों की परीक्षा

त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ रहा है।

Screenshot 20261107 193508 Instagram

 

भोपाल स्टेशन की घटना ने रेलवे की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना पहले से रहती है  तो प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त सुरक्षा बल व्यवस्थित कतारें और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम क्यों नहीं दिखाई दिए  त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button