मध्य प्रदेशराज्य

पेयजल पर बड़ा खुलासा: नल का पानी नहीं पीने योग्य, कलेक्टर ने लगाई फटकार

 

दमोह। शहर में सप्लाई हो रहा नल का पानी आम जनता के लिए सुरक्षित नहीं है। यह खुलासा उस समय हुआ जब दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज शहर के फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पानी की गुणवत्ता की जांच कराई, जिसमें सामने आया कि सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है। इस लापरवाही पर उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचे।

इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दमोह की जनता को साफ और शुद्ध पानी मिल सकेगा। प्रशासन की इस सख्ती से नगरवासियों में राहत की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button