Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ बने ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी,

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ बने ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी,

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में शनिवार को 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों और प्रमुख मार्गों तक पूरा शहर जगमगा उठा। इस वर्ष पूरे जनपद में करीब 50 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया। वहीं सरयू नदी के राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।करीब 35 हजार स्वयंसेवकों ने घाटों पर दीप सजाने और उन्हें प्रज्वलित करने में योगदान दिया। आयोजन का प्रमुख आकर्षण 2100 स्वदेशी ड्रोन का शो रहा, जिसमें आसमान में भगवान श्रीराम और रामायण के विभिन्न प्रसंगों की आकृतियां प्रदर्शित की गईं।

सरयू तट पर 2100 बटुकों द्वारा एक साथ महाआरती भी की गई। इसके अलावा 13 राज्यों की सहभागिता से 21 विशेष झांकियां निकाली गईं, जिनमें रामायण के प्रसंगों, भगवान श्रीराम के जीवन और उनके राज्याभिषेक को दर्शाया गया। राम की पैड़ी पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभ भी आकर्षण का केंद्र रहे।आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे शहर को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया। 10वें दीपोत्सव ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button