जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरगी बांध में जलस्तर बढ़ा, आज शाम 6 बजे तीन जल द्वार खोले जाएंगे

बांध में पानी की आवक 403 क्यूमेक रिकॉर्ड की गई है।

बरगी बांध में जलस्तर बढ़ा, आज शाम 6 बजे तीन जल द्वार खोले जाएंगे

 

बरगी: रविवार 28 सितंबर को बरगी बांध का जल स्तर 422.70 मीटर आंका गया है। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 3171 एमसीएम (99.72%) तक पहुँच चुकी है। बांध में पानी की आवक 403 क्यूमेक रिकॉर्ड की गई है।

 

वर्षा और जलस्तर को ध्यान में रखते हुए, बांध प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि आज शाम 6 बजे बांध के 3 जल द्वार 0.50 मीटर की औसत ऊँचाई तक खोले जाएंगे। इससे लगभग 237 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे नदी के घाटों पर 1 से 2 फुट तक पानी बढ़ सकता है।

 

सहायक यंत्री, बाढ़ नियंत्रण, बरगी बांध ने आम नागरिकों से माँ नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। जल आवक के अनुसार जल निकासी को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button