आठ साल नोटिस के बाद ऐशबाग में 599 मकान गिरे, शहर में अब भी 2700 जर्जर भवन

आठ साल नोटिस के बाद ऐशबाग में 599 मकान गिरे, शहर में अब भी 2700 जर्जर भवन
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में जर्जर भवनों को हटाने की नगर निगम की कार्रवाई की गति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में 599 जर्जर मकानों को ध्वस्त करने के लिए निगम को करीब आठ साल तक नोटिस जारी करने पड़े। वर्ष 1986 में बने इन क्वार्टरों को वर्ष 2016 में जर्जर घोषित किया गया था और 2018 से लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे।
सोमवार को निगम ने 20 बुलडोजर और 7 पोकलेन की मदद से महज 9 घंटे में 600 में से 599 मकान जमींदोज कर दिए। बताया गया कि 465 मकानों पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश होने के कारण कार्रवाई प्रभावित हुई और शेष मकानों को तोड़ा गया।
हालांकि ऐशबाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी शहर में जर्जर भवनों का खतरा बना हुआ है। मानसून से पहले नगर निगम ने कुल 3485 जर्जर भवन चिह्नित किए थे, जिनमें करीब 900 अति जर्जर श्रेणी में थे। अब तक केवल करीब 700 मकान ही तोड़े जा सके हैं—जिनमें ओल्ड सुभाष नगर और पंचशील नगर के क्वार्टर भी शामिल हैं जबकि शहर में अब भी लगभग 2700 जर्जर मकान मौजूद हैं।







