भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

कलम थामने का सपना, हाथों में झाड़ू  चयनित शिक्षकों ने सिस्टम को दिखाया आईना , नियुक्ति के इंतजार में डीपीआई पहुंचे अभ्यर्थी, परिसर में सफाई कर अनोखे अंदाज में जताया विरोध

कलम थामने का सपना, हाथों में झाड़ू  चयनित शिक्षकों ने सिस्टम को दिखाया आईना

नियुक्ति के इंतजार में डीपीआई पहुंचे अभ्यर्थी, परिसर में सफाई कर अनोखे अंदाज में जताया विरोध

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में वर्ग-3 शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में अभ्यर्थियों ने बुधवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। हाथों में झाड़ू और सिर पर टोपी पहनकर प्रदर्शनकारी डीपीआई कार्यालय पहुंचे और परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभ्यर्थियों ने इस गतिविधि के जरिए व्यवस्था पर तंज कसते हुए संदेश देने का प्रयास किया। उनका कहना है कि शिक्षक बनने का सपना लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी आज भी नियुक्ति के इंतजार में हैं। प्रदर्शन के दौरान  कलम की जगह झाड़ू यही है चयनित शिक्षकों का नया नियुक्ति पत्र जैसे संदेश के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की गई। अभ्यर्थियों ने सरकार और संबंधित विभाग से वर्ग-3 शिक्षक भर्ती के क्रमांक 49 से जुड़े मामले का जल्द निराकरण कर नियुक्ति देने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती  आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button