देशभोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

अयोध्या के दीपोत्सव से गूंजा धर्म और सत्य की विजय का संदेश , योगी बोले साफ नीयत और दृढ़ संकल्प के आगे हर चुनौती छोटी

अयोध्या के दीपोत्सव से गूंजा धर्म और सत्य की विजय का संदेश

योगी बोले , साफ नीयत और दृढ़ संकल्प के आगे हर चुनौती छोटी

भोपाल, यश भारत/अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव 2026 ने एक बार फिर देश दुनिया के रामभक्तों को धर्म, सत्य और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं  बल्कि यह जीवन में सकारात्मकता  सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आयोजन है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव सभी रामभक्तों के लिए यह प्रेरणा है कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो  सामने कितना भी उफनता हुआ सागर या घना जंगल क्यों न हो  यदि नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और प्रतिबद्धता के पीछे सत्संकल्प हो, तो दुनिया की कोई ताकत लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों को कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए। दृढ़ इच्छाशक्ति, स्पष्ट उद्देश्य और सकारात्मक संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।क्षमुख्यमंत्री ने अपने संदेश में धर्ममेव जयते और  सत्यमेव जयते’ के मूल भाव को रेखांकित करते हुए कहा कि सत्य और धर्म की विजय ही समाज तथा राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करती है।राम की पैड़ी पर दीपों की जगमगाहट के बीच आयोजित दीपोत्सव ने भगवान श्रीराम के आदर्शों  मर्यादा  त्याग और लोककल्याण की भावना को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा के साथ सत्य एवं धर्म के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button