जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

नगर पुलिस इंदौर की जिम्मेदारी दी गई।

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार कई रेंज और जिलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

1757335817 WhatsApp Image 2025 09 08 at 6.06.06 PM

जारी सूची के मुताबिक –

ललित शाक्यवार (2008 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए।

मुकुल कुमार श्रीवास्तव (2009 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. मानव अधिकार आयोग भोपाल होंगे।

सुनील कुमार पांडे (2009 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किए गए।

आलोक कुमार (2009 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) भोपाल की जिम्मेदारी मिली।

मनोज कुमार सिंह (2009 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पीटीआरआई, इंदौर बनाए गए।

मोनिका शुक्ला (2009 बैच) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय), नगर पुलिस भोपाल पदस्थ किया गया।

विक्रम अवस्थी (2010 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, रतलाम रेंज बनाए गए।

डी. कल्याण चक्रवर्ती (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया।

एकलव्य श्रीवास्तव (2010 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल होंगे।

राजेश कुमार सिंह (2010 बैच) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय), नगर पुलिस इंदौर की जिम्मेदारी दी गई।

1757335830 WhatsApp Image 2025 09 08 at 6.06.06 PM (1)

हेमत चौहान (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज पदस्थ किया गया।

विजय खन्नी (2010 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज बनाए गए।

विनीत कुमार जैन (2010 बैच) बालाघाट रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ हुए।

राजेश सिंह (2010 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज बनाए गए।

सतीश चोहान (2010 बैच) को सागर रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया।

मयंक अवस्थी (2012 बैच) पुलिस अधीक्षक, जिला धार होंगे।

राजीव कुमार मिश्रा (2012 बैच) पुलिस अधीक्षक, जिला अशोकनगर बनाए गए।

गृह विभाग के इस आदेश से प्रदेश के कई जिलों और रेंज में नई कार्यशैली और नेतृत्व सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button