भोपाल कलेक्टर कार्यालय में क्रेशर संचालकों का धरना-प्रदर्शन , वाहनों के चालान को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन, मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे क्रेशर संचालक

भोपाल कलेक्टर कार्यालय में क्रेशर संचालकों का धरना-प्रदर्शन
वाहनों के चालान को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन, मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे क्रेशर संचालक
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में क्रेशर संचालकों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में क्रेशर संचालक अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य नाराजगी वाहनों के चालान काटे जाने को लेकर है। क्रेशर संचालकों का कहना है कि वाहनों के चालान की समस्या के संबंध में वे प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर सभी संचालक एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल कलेक्टर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है और क्रेशर संचालकों का यह प्रदर्शन कब तक जारी रहता है।







