भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

संविधान गौरव दिवस पर भोपाल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हुए शामिल

संविधान गौरव दिवस पर भोपाल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित

गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हुए शामिल

भोपाल,यश भारत। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों की सहभागिता के माध्यम से संविधान के महत्व और उसकी मूल भावना पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया। भाजपा जिला भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच संवैधानिक मूल्यों पर संवाद स्थापित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button