भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में केरवा डैम के पास पिकनिक पर गए दोस्तों में खूनी संघर्ष, डंडे के हमले में युवक की मौत

भोपाल में केरवा डैम के पास पिकनिक पर गए दोस्तों में खूनी संघर्ष, डंडे के हमले में युवक की मौत

रातीबड़ थाना क्षेत्र में पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद, सिर पर गंभीर चोट लगने से गई जान; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में केरवा डैम के पास दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की विवाद के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान विक्रम मालवीय के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक अपने दोस्तों के साथ केरवा डैम के आसपास पिकनिक मनाने गया था। रात के समय पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर विक्रम पर डंडे से हमला कर दिया गया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

हमीदिया अस्पताल से मिली मौत की सूचना

रातीबड़ एसीपी अंकिता खातरकर के मुताबिक, हमीदिया अस्पताल से पुलिस को पीएमएलसी के माध्यम से एक युवक की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों से मिली जानकारी में सामने आया कि युवक अपने दोस्तों के साथ केरवा डैम के पास पिकनिक मनाने गया था, जहां विवाद के बाद उस पर डंडे से हमला किया गया।

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

एसीपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दोस्तों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था, इसकी जांच की जा रही है।

पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच हुए इस विवाद ने एक युवक की जान ले ली। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button