बेहतर भोपाल अभियान की शुरुआत, जनता की समस्याएं होंगी दर्ज वार्ड-मोहल्लों में पहुंचेगी युवा कांग्रेस सड़क पानी सफाई और यातायात जैसे मुद्दों पर होगा फोकस

बेहतर भोपाल अभियान की शुरुआत, जनता की समस्याएं होंगी दर्ज
वार्ड-मोहल्लों में पहुंचेगी युवा कांग्रेस सड़क पानी सफाई और यातायात जैसे मुद्दों पर होगा फोकस
भोपाल, यश भारत। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर चलाए जा रहे बेहतर सिटी अभियान का भोपाल में शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत शहर के वार्डों और मोहल्लों में पहुंचकर नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को दर्ज कर संबंधित विभागों के सामने उठाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी सभागार में युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष गोपील कोटवाल के आयोजन में हुआ। कार्यक्रम में पूर्व युवा कांग्रेस एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी सहित कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान में सड़क नाली पेयजल स्ट्रीट लाइट सफाई कचरा उठाव यातायात पार्किंग सार्वजनिक परिवहन स्कूल और अस्पताल जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ता नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याओं को लिखित रूप में दर्ज करेंगे और उनके निराकरण की स्थिति पर भी नजर रखेंगे। गोपील कोटवाल ने कहा कि बेहतर भोपाल केवल नारा नहीं बल्कि जनता की आवाज को समाधान तक पहुंचाने का संकल्प है।







