मुख्य ख़बरें

योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 12 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस

​ सागर, यशभारत l जनहित और किसान कल्याण से जुड़ी शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने पर सागर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मैदानी निरीक्षण और समीक्षा बैठकों में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर जिले के 12 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं, कार्य में उदासीनता बरतने वाले 137 अन्य पटवारियों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
​कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर कार्य न होने से आम जनता और किसानों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है और वे योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन 12 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज:
​मीना खैरवार – पटवारी हल्का नं. 31, ग्राम मोठी (तहसील सागर ग्रामीण)​श्रीमती लक्ष्मी जाटव – पटवारी हल्का नं. 96, ग्राम भौंहारी (तहसील सागर ग्रामीण),​अखिलेश दीक्षित – पटवारी हल्का नं. 38,बमनोदा (तहसील गढ़ाकोटा),​राजकुमार गौड़ – तहसील केसली,​भूपेन्द्र राज (परिवीक्षाधीन) – तहसील केसली,​अजय श्रीवास्तव – हल्का नं. 61, रा.नि. मंडल विनायठा (तहसील खुरई),​गोविन्द राय – हल्का नं. 6, रा.नि. मंडल खिमलासा (तहसील खुरई),​पुष्पेन्द्र भदौरिया – हल्का नं. 38 (तहसील मालथौन),​महेन्द्र अर्गल – हल्का नं. 28 (तहसील मालथौन),​योगेन्द्र प्रताप (परिवीक्षाधीन) – हल्का नं. 1/3 (तहसील बांदरी),​दिलीप राजा – पटवारी हल्का नं. 41 व 47 (तहसील बंडा),​अभिषेक कोरी – पटवारी हल्का नं. 65, सिंगरावन (तहसील बंडा)
कलेक्टर की इस कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक और राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button