Prime Time With Ashish ShuklaTop-5Yash Bharat Exclusiveइंदौरकटनीखेलग्वालियरजबलपुरदेशधर्म ज्योतिषनरसिंहपुरफिल्मी दुनियाभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराजनीतिराज्यविदेशव्यापारशिक्षा

जबलपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव…देंखे वीडियो   

जुआ-सट्टा, स्मैक और अवैध शराब की बिक्री का आरोप

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के अवैध कारोबार के आरोपों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। घमापुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने शहर में जुआ, सट्टा, स्मैक और अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में गली-गली जुआ, सट्टा और स्मैक बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। अवैध शराब की बिक्री भी लगातार जारी है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है

घनघोरिया ने कहा कि आम व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस कुछ ही मिनटों में चालानी कार्रवाई कर देती है, लेकिन अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना राजनीतिक संरक्षण के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार का प्रदर्शन सांकेतिक है। यदि पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो अगली बार पूरे मध्य प्रदेश से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बुलाकर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button