भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

खेलों के महाकुंभ में सुरों का सितारा, सुखविंदर सिंह का CM मोहन यादव ने किया आत्मीय स्वागत एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को ₹9 करोड़ से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान कर , खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खेलों के महाकुंभ में सुरों का सितारा, सुखविंदर सिंह का CM मोहन यादव ने किया आत्मीय स्वागत

एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को ₹9 करोड़ से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

भोपाल , यश भारत।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह में खेल और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। भव्य आयोजन में जहां प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया, वहीं मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह की मौजूदगी ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भी भर दिए। कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे प्रख्यात गायक सुखविंदर सिंह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Screenshot 20261122 232328 Instagram2

इस दौरान समारोह स्थल पर मौजूद खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बनाया। समारोह का एक प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को कुल 9 करोड़ से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए।

Screenshot 20261122 232342 Instagram2

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर की शुरुआत और खिलाड़ियों को आर्थिक प्रोत्साहन दिए जाने से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button