मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सड़कों पर बरसे लट्ठ, कैमरे में कैद हुआ ‘दंगल’ : आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला… देखे पूरा वीडियो

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर में आपसी विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद आपसी लेन-देन को लेकर हुआ बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंडोरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पहचान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button