जबलपुरमध्य प्रदेश

न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल अग्रिकांड़ : लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों के गिरेबां तक पहुंच रही पुलिस, गठित टीमें जगह-जगह दे रहीं दबिश

जबलपुर, यशभारत। न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड के एक और फ रार इनामी आरोपी सीनियर मैनेजर विपिन पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य फरार आरोपियों की पुलिस लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को दबोचेगी।

गौरतलब है कि 1 अगस्त न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में अग्नि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 5 गंभीर रुप से घायल हो गए थे। मामले में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशिलटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल व डॉ. संतोष सोनी तथा सीनियर मैनेजर विपिन पांडेय व सहायक मैनेजर राम सोनी पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें पूर्व में आरोपी सहायक मैनेजर पनागर निवासी राम सोनी, महाराजपुर निवासी डॉ संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अन्य आरोपियों पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button