जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बस के केबिन में चढक़र धुलाई कर रहा परिचालक विद्युत लाइन की चपेट में आया, मौत

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत कुंडेश्वर धाम के समीप बस के केबिन में चढक़र धुलाई कर रहा परिचालक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि रोहाणी बस क्रमांक एमपी 20 जेडएफ 3919 लेकर निकले ड्राइवर कंडक्टर भोजन करने के पहले कुंडेश्वर धाम कुंडम के समीप ओम ढाबा के पास कंडक्टर जित्तू उर्फ जितेंद्र ठाकुर ग्राम रगोली पोस्ट रेगवा थाना शाहनगर जिला पन्ना 26 वर्ष बस केबिन में चढक़र धो रहा था इसी दौरान ऊपर से गुजरे बिजली के तार से वे टकरा गया। करंट की चपेट में आने से बस के केबिन में गिरत गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button