कटनी

गरबा डे्रस में तैनात महिला पुलिस, धार्मिक स्थलों, गरबा पंडालों एवं बाजारों में निगरानी, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा पर फोकस

कटनी, यशभारत। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में धार्मिक स्थलों, गरबा पंडालों, दुर्गा प्रतिमा स्थलों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष शक्ति टीम तैनात की गई है। नवरात्रि के दौरान गरबा एवं अन्य धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों में सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को पारंपरिक गरबा वेशभूषा में सादे कपड़ों में पंडालों में तैनात किया गया है। ये महिला पुलिसकर्मी आम प्रतिभागियों के बीच रहकर गतिविधियों पर नजर रखेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करेंगी।
धार्मिक स्थलों और बाजारों में सघन निगरानी
पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों, दुर्गा पूजा पंडालों, गरबा महोत्सव स्थलों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर फिक्स पॉइंट बनाकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। गश्त के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और बाजार परिसरों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों और आपत्तिजनक वस्तुओं पर भी नजर रख रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button