कटनी
बिलहरी पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को दबोचा, चोरी और आम्र्स एक्ट के मामले में गिरफ्तारी

कटनी, यशभारत। जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में बिलहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले भर में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिलहरी पुलिस चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि ग्राम गनियारी निवासी अभिषेक उर्फ राहुल तिवारी धारा 379 के मामले में एवं ग्राम कराहिया कला निवासी 29 वर्षीय राजू उर्फ राम बहादुर माझी धारा 25 आम्र्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे। दोनों को 2 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गयाए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।





