कटनी

लकड़ी के अवैध भंडारण पर वन विभाग का छापा, अवैध रूप से संग्रहित 5 घन मीटर इमारती लकड़ी का मिला भंडारण

कटनी/शाहनगर, यशभारत। दक्षिण पन्ना वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र शाहनगर में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डुंगरगांव कचौर मोड़ स्थित कविता फर्नीचर मार्ट का औचक निरीक्षण किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में अवैध रूप से संग्रहित इमारती लकड़ी का भंडारण पाया गया। जांच के उपरांत 5 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्र सहायक शाहनगर रामसरोवन पांडे, बीट गार्ड सुगरहा राघवेंद्र पांडे, बीट गार्ड शाहनगर ओमप्रकाश द्विवेदी, बीट गार्ड कुनिया रजनीश दुबे, बीट गार्ड लमतरा अक्षत त्यागी उपस्थित रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन उपज का अवैध भंडारण, परिवहन अथवा व्यापार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन उपज संबंधी सभी गतिविधियां वैध अभिलेखों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button