Top-5Yash Bharat Exclusiveकटनीजबलपुरदेशनरसिंहपुरभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

टेल लैंप के नए आदेश पर रेलवे मजदूर संघ का विरोध,रनिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर करेगा चरणबद्ध आंदोलन

जबलपुर, यश भारत। मालगाड़ियों में टेल लैंप की व्यवस्था और रखरखाव से जुड़े रेल प्रशासन के नए आदेश को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डब्ल्यूसीआरएमएस) ने विरोध जताया है। संघ का कहना है कि आदेश से रनिंग स्टाफ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी और मानसिक दबाव बढ़ेगा। इसके विरोध में संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ महामंत्री अशोक शर्मा ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आंदोलन की सूचना दी है। संघ का दावा है कि रनिंग स्टाफ पर पहले से कार्य का दबाव है और टेल लैंप के रखरखाव की जिम्मेदारी देने से ट्रेन संचालन प्रभावित हो सकता है।

28 सितंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध

संघ के अनुसार आंदोलन के पहले चरण में 28 सितंबर 2026 से लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। संघ ने आदेश वापस लेने की मांग की है। संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने कहा कि प्रशासन को रेल सुरक्षा और रनिंग स्टाफ की कार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, मंडल सचिव एसएन शुक्ला, संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती, महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी आदेश का विरोध जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button