भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल इज्तिमा की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण , डीआईजी और एसपी ने इज्तिमा कमेटी के साथ की बैठक, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

भोपाल इज्तिमा की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

डीआईजी और एसपी ने इज्तिमा कमेटी के साथ की बैठक, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

भोपाल,यश भारत। आगामी 4 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले भोपाल इज्तिमा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित  शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने इज्तिमा स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण रेंज राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में नवीन पुलिस लाइन, रक्षित केंद्र भोपाल (देहात)  ईंटखेड़ी में इज्तिमा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था और बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। इज्तिमा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। आगामी 4 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले भोपाल इज्तिमा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित  शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने इज्तिमा स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण रेंज राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में नवीन पुलिस लाइन, रक्षित केंद्र भोपाल (देहात)  ईंटखेड़ी में इज्तिमा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था और बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। इज्तिमा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button