जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मणिपुर गवर्नर से मिले राहुल गांधी, अब CM बीरेन राजभवन जाएंगे : इस्तीफे की अटकलें

2 महीने से जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगे। मणिपुर की कई लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीरेन सिंह हिंसा की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे सकते हैं। राहुल गांधी 2 दिन के मणिपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार को मोइरांग रिलीफ कैंप में हिंसा प्रभावित से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा- मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि यहां शांति बहाल हो। मैंने कुछ राहत शिविरों का दौरा किया, इन राहत शिविरों में कमियां हैं, सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए। बीरेन सिंह और उइके की मुलाकात तब हो रही है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर हैं। बीरेन सिंह से पहले राहुल ने भी राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App