चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति का मामला गरमाया, शिवराज ने जल्द समाधान कराने का दिया भरोसा

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति का मामला गरमाया, शिवराज ने जल्द समाधान कराने का दिया भरोसा
भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कर्मचारी चयन मंडल के नियम 49 को लेकर विवाद लगातार चर्चा में है। इस नियम के चलते नियुक्ति की मांग कर रहे चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन मिलने से अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है। चौहान ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उनके इस आश्वासन के बाद नियुक्ति की राह देख रहे चयनित उम्मीदवारों को राहत की उम्मीद बंधी है। अभ्यर्थियों की मांग है कि नियम 49 के कारण पैदा हुई विसंगति को दूर कर उन्हें नियुक्ति का अवसर दिया जाए। अब सभी की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि, नियुक्ति को लेकर अभी किसी आधिकारिक निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है।






