जबलपुरमध्य प्रदेश

बाथरुम के लिए उठा युवक बिजली के वायर से टकराया : झुलसने से तडफ़ते हुए तोड़ा दम

जबलपुर, यशभारत। थाना भेड़ाघाट में बाथरुम के लिए देर रात उठा युवक, घर की बिजली की बायर से टकराकर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में मेडिकल में पीडि़त को भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि शिवकुमार ठाकुर 41 वर्ष निवासी खुरशुरू थाना करेली जिला नरसिंहपुर ने सूचना दी कि उसका साढ़ू भाई पप्पू उर्फ विजय भूमिया 45 वर्ष निवासी ग्राम धरमपुरा थाना अपने घर में रात में बाथरुम के लिए उठा था जो घर में बिजली के वायर से टकरा गया और बुरी तरह झुलस गया। जिसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां युवक की दर्दनाम मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button