मध्य प्रदेशराज्य

सागर से घूमने आए नर्मदा नदी में डूबे दो युवक : टीम ने एक युवक को किया रेस्क्यू , दूसरा लापता … 

नरसिंहपुर। जिले के बरमान रेत घाट पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सागर जिले से घूमने आए दो युवक नर्मदा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीईआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सौरभ यादव नाम के युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरे युवक अंशु रजक का कोई पता नहीं चल सका। गोताखोर और बचाव दल लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना के बाद बरमान घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य देखने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button